फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैंसरू में बिजली गिरने से मकान ध्वस्त

Sun, 11 May 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के भैंसरु खुर्द गांव में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मकान दिखाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सांपला। शनिवार की दोपहर बाद सांपला खंड में बारिश हुई, जिसके दौरान गांव भैंसरू खुर्द के एक मकान पर बिजली गिर गई, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के सरपंच से प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 3 बजे मौसम बदला। बारिश के साथ ही भैंसरु गांव में गिझी मार्ग पर तालाब के सामने ग्रामीण तस्वीर के मकान पर बिजली गिर गई। उस समय मकान में कोई नहीं था। मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसके अलावा जसमेर व एक अन्य पड़ोसी के मकानों में भी दरारें आई हैं।
सरपंच पुनीत कुमार ने बताया कि तस्वीर के मकान पर बिजली गिरने की सूचना मिली थी। करीब 5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। अधिकारियों को भी इसके बारे में अवगत करवाएंगे, ताकि इस परिवार की मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें