10सीटीके35ए...लाखन माजरा में स्थित निजी अस्पताल में एमटीपी किट बेचने के आरोप में काबू युवक। स्
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने शनिवार को लाखन माजरा स्थित संजीवनी अस्पताल में छापा डाला। यहां गर्भपात कराने की दो किट बरामद हुईं। अस्पताल निदेशक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किट रखने के लिए अस्पताल पंजीकृत नहीं है।
पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि 8 मई को सूचना मिली थी कि लाखन माजरा के संजीवनी अस्पताल में गर्भपात किट अवैध रूप से दी जा रही है। टीम ने शनिवार दोपहर 1 बजे अस्पताल से दो किट बरामद कीं। मौके से अस्पताल निदेशक नरेश को गिरफ्तार किया गया।