प्रतियोगिता में बॉक्सिंग शुरू करवाते मुख्यातिथि बलराज दलाल व अरुण खत्री।
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में मोहित बॉक्सिंग अकादमी में दूसरा ऑल इंडिया ओपन लड़के व लड़कियों की बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दमखम दियाया। प्रतियोगिता के अंडर-12 में अभी, हिमांशू व दक्ष ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-17 में नवीन ने गोल्ड और अंडर-19 में सागर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन अकेडमी के डायरेक्टर मोहित, सुनील, राकेश सैनी, सुरेश डांगी ने किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान बलराज दलाल, कांग्रेस नेता अरुण खत्री, युवा समाजसेवी सचिन छिल्लर रहे। अतिथियों ने सभी को नकद राशि और पुरस्कार वितरित किए। अकेडमी डायरेक्टर मोहित ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-12 वर्ग में अभी, हिमांशु, दक्ष ने गोल्ड मेडल जीता। आरव, सौरभ, अरमान, आदित्य ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। खिलाड़ी हिमांशु, निशांत, पार्श, ऋतिक, मयंक ने ब्रांज मेडल, अंडर-17 में नवीन ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-19 में सागर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पंजाब, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रॉपर्टी एसोसिएशन प्रधान बलराज दलाल, कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। खेल चाहे कोई भी हो उसे खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से जहां हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता है, इसलिए प्रत्येक युवा को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।