राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लाखन माजरा में पौधरोपण करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लाखन माजरा में भारत विकास परिषद सेक्टर शाखा के सहयोग से पौधरोपण किया गया। यहां 21 पौधे लगाए गए। पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। प्राचार्य जितेंद्र मलिक और रविंद्र यादव की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विजय रोहिला, पवन भारद्वाज, रमेश अहलावत, सचिव तरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा और पर्यावरण संयोजक एमएल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।