फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में धुंध का कहर: आईएमटी में ट्रक से टकराई बाइक; मायना के युवक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 18 Jan 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि खेड़ी साध से आईएमटी के अंदर आते समय चौक के नजदीक हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक ट्रक आईएमटी के अंदर आ रहा था।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड व धुंध जानलेवा साबित हो रही है। वीरवार सुबह छह बजे आईएमटी में चौक के नजदीक सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार मायना गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह सूचना मिली कि खेड़ी साध से आईएमटी के अंदर आते समय चौक के नजदीक हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक ट्रक आईएमटी के अंदर आ रहा था। धुंध गहरी होने के कारण पीछे से आ रही बाइक सीधे ट्रक से टकरा गई। मायना गांव से आईएमटी स्थित कंपनी में ड्यूटी पर आ रहे मायना गांव निवासी प्रदीप व उसका साथी घायल हो गए। उनको राहगीरों ने पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां प्रदीप की मौत हाे गई। अब पुलिस मृतक की पहचान कर परिजनों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही पूरे हादसे का पता लग सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें