फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कनीना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर किया हवन

Tue, 29 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 कनीना गौड़ सभा में हवन करते हुए ब्राह्मण समाज के लोग---संवाद
विज्ञापन
कनीना। कस्बे के नेता जी सुभाषचंद्र बोस क्लब पार्क में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रीगौड़ सभा के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा के विस्तार पर मंथन किया। हवन में यजमान के रूप में दीपक शर्मा पत्नी निर्मला देवी के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सभा के प्रधान डॉ. रविंद्र कौशिक ने बताया कि भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हवन का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने भगवान परशुराम को नमन किया। इस दौरान संरक्षक कंवर सैन वशिष्ठ, उप प्रधान बुद्धि प्रकाश इसराना, सुरेश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, मोहित इसराना, इंद्रलाल पाथेड़ा, राधेश्याम शर्मा, मुकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा, अधिवक्ता विजय गौड़, संतलाल शर्मा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें