फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी फिल्म ‘सेफ हाउस’ रिलीज होने से पहले ही विवाद में घिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में प्रेमी युगल की ओर से शादी करने के मामलों पर बनाई गई हरियाणवी फिल्म ‘सेफ हाउस’ रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई है। रोहतक के वकील दिग्विजय जाखड़ ने न्यायपालिका से जोड़कर फिल्माये गए आपत्तिजनक दृश्य को लेकर फिल्म निर्माता कंपनी व कलाकार को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने न केवल दृश्य हटाने की मांग की है, बल्कि पांच करोड़ की मानहानि का दावा भी किया है।
विज्ञापन

जिला अदालत में वकालत करने वाले वकील दिग्विजय जाखड़ का कहना है कि 3 दिसंबर को हरियाणवी फिल्म रिलीज होनी है। इससे पहले एप के माध्यम से फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। फिल्म के अंदर न्याय प्रणाली पर आपत्तिजनक दृश्य फिल्माये गए हैं। जज व वकील पर गलत टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में न्यायपालिका की छवि धूमिल होगी। इसके चलते फिल्म निर्माताओं व कलाकार को कानूनी नोटिस भेजकर दृश्य हटाने की मांग की है। दृश्य न हटाने पर पांच करोड़ का मानहानि का दावा करने की बात कही है। साथ ही सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन आने वाली फिल्मों व दूसरी प्रसारण सामग्री पर भी सेंसर बोर्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें