फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: नेटबॉल के दोनों वर्गों में हरियाणा की टीमों ने जीते स्वर्ण पदक, वर्चस्व रखा कायम

Sat, 01 Oct 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुरुष वर्ग की टीम ने तेलंगाना और महिला वर्ग ने पंजाब को हराकर मैच जीता है। गुजरात के भावनगर में 36वां राष्ट्रीय खेल आयोजित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक जीत कर नेटबॉल में हरियाणा ने अपना वर्चस्व कायम रखा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की नेटबॉल महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। - फोटो : अमर उजाला (विज्ञप्ति)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में शुक्रवार को हरियाणा की नेटबॉल की पुरुष और महिला वर्ग की टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग की टीम ने तेलंगाना की टीम और महिला वर्ग की टीम ने पंजाब की टीम को हराकर पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन


हरियाणा नेटबॉल के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने बताया कि पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम ने तेलंगाना की टीम को 56-51 के स्कोर से हराया। पुरुष वर्ग की टीम में यशश्वी (कप्तान), आदित्य, अंकित, अर्जुन, दुष्यंत, हितेश, मनीष, विकास कुमार, प्रवीण, साहिल, सुमित, विकास शामिल रहे। महिला वर्ग की टीम ने फाइनल में पंजाब की टीम को हराकर पदक अपने नाम किया। 

यह भी पढ़ें : Haryana: 16 स्टार्टअप्स को एचएयू देगा 1.98 करोड़ की ग्रांट, चयनित स्टार्टअप्स और एबिक के बीच एग्रीमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम में बबीता, खुशी, मनीषा, मुस्कान, रीना, संजू, शबनम, सोनम, सुजाता, सुनैना, सूर्या और सोनम कुमारी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीत कर नेटबॉल में हरियाणा ने अपना वर्चस्व कायम रखा। फाइनल मैच में हरियाणा नेटबॉल के अध्यक्ष और नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व जनरल सेक्रेटरी हरिओम कौशिक और हरियाणा ओलंपिक संघ के ट्रेजरर व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें