फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: 28 को होगा विभिन्न खेलों की हरियाणा की टीम का चयन, अलग-अलग जिलों में लिए जाएंगे ट्रायल

Sun, 26 Dec 2021 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

योगासन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग का ट्रायल रोहतक में होगा। वहीं साइक्लिंग का ट्रायल कुरुक्षेत्र, जिम्नास्टिक का गुरुग्राम और शूटिंग का ट्रायल सोनीपत में होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 28 दिसंबर को होगा। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न श्रेणी के खेलों का ट्रायल होगा। 

विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि साइक्लिंग का ट्रायल कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा।

जिम्नास्टिक का ट्रायल नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम, मोती लाल नेहरू खेल स्कूल राई सोनीपत में शूटिंग का ट्रायल होगा। योगासन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग का ट्रायल रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में होगा।
 

यह भी पढ़ें ः अंबाला: क्रिसमस की रात कैथोलिक चर्च में लगी 70 साल पुरानी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी, ईसाई समुदाय में रोष

विज्ञापन

तैराकी का ट्रायल स्पोर्ट्स कांपलेक्स फरीदाबाद में होगा। उन्होंने बताया पांच से 14 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इसमें 25 खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों का ट्रायल अंडर-18 दोनों वर्ग में होगा। 
विज्ञापन


राेहतक जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजबाला ने बताया कि ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म एक जनवरी 2003 या इसके बाद हुआ हो। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों में आयोजित राष्ट्रीय अथवा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीता हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को आधार कार्ड, पासपोर्ट, दसवीं का प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज एक फोटो, खेल प्रमाणपत्र लाना होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें