फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर निकायों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और उन्हें ड्रग्स जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के उद्देश्य से सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना प्रारंभ की है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों व नगर निकायों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल के लिए छह गेंद व नेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं बॉक्सिंग के लिए छह पंचिंग बैग व 12 जोड़ी बॉक्सिंग ग्लव्स और कुश्ती के लिए रेसलिंग मैट भी दी जाएगी।
संबंधित ग्राम पंचायतें व नगर निकाय अपनी आवश्यकता अनुसार खेल-सामान की मांग निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर दिनांक 31 मार्च तक अर्जुन स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय में प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें