राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही सब जूनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की छोरियां का दम देखने को मिला। हरियाणा प्रदेश हॉकी संघ की ओर से हो रही चैंपियनशिप के दूसरे दिन हरियाणा और चंडीगढ़ ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
हरियाणा की छोरियां ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए आंधप्रदेश को एकतरफा मैच में 7-0 से हराया। हरियाणा प्रदेश हाकी संघ के सचिव सुनील मलिक ने बताया कि 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
एचएस सांघा ने बताया कि पहला मैच पंजाब और महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने 6-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें चंडीगढ़ ने 7-4 से जीत दर्ज की।
इसके अलावा झारखंड ने यूपी को 7-2 से हराया। साई और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मैच में साई ने 11-0 से एकतरफा मैच जीता। वहीं उड़ीसा ने 6 गोल करके तमिलनाडु को हराया।