फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा में हर साल होगा हरियाणा फिल्म फेस्टिवल, प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) में हर वर्ष हरियाणा फिल्म फेस्टिवल होगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में की है।
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में कला एवं संस्कृति विभाग सहयोग करेगा। राज्य में पहली बार सरकारी स्तर पर फिल्म फेस्टिवल आयोजित करने का प्रावधान किया गया है। अब तक हरियाणा में सरकार की ओर से फिल्म फेस्टिवल आयोजित नहीं किया गया था।
कुलपति ने कहा कि आयोजन से क्षेत्रीय सिनेमा, स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं, छात्र क्रिएटर्स और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को नया मंच मिलेगा। सुपवा देश का पहला विश्वविद्यालय है जहां अभिनय, निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और ऑडियोग्राफी जैसे विषयों में डिग्री कोर्स करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

सुपवा के विद्यार्थी लघु फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं और पुरस्कार भी जीत रहे हैं। कुलपति डाॅ. अमित आर्य का कहना है कि बजट में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल की घोषणा निश्चित ताैर पर प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है। इससे न सिर्फ प्रदेश की कला एवं संस्कृति को सहेजा जा सकेगा बल्कि सुपवा के छात्रों को अलग तरह का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें