रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर सभागार में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय हरियाणा फिल्म महोत्सव में सीएम नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने निम्स, जयपुर की प्राध्यापिका डाॅ. सारिका की पुस्तक बिगनर्स गाइड का विमोचन किया।
उद्योगपति राजेश जैन ने मुख्यमंत्री से फिल्म और डिजिटल मेकिंग में हरियाणा को नंबर वन बनाने की अपील की। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस माैके पर अभिनेता राजकुमार राव भी मौजूद रहे। यह महोत्सव सिने फाउंडेशन, हरियाणा, विश्व संवाद केंद्र और एमडीयू की ओर से आयोजित किया गया।
नॉन प्रोफेशनल लघु फिल्म में द डिजिटल पैराडॉक्स पहले स्थान पर
वृत्त चित्रा प्रोफेशनल में फिल्म इति-रागणी ने पहला, फिल्म गीता जयंती ने दूसरा व फिल्म मैं हूं रनर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन प्रोफेशनल लघु फिल्म में द डिजिटल पैराडॉक्स ने पहला, ठाठ हरियाणा के ने दूसरा, साजिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, ब्रेन रोट, कलाकार एक जरिया व लड़कों को भी टोको को प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। पुनीत को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, लखविंदर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। नॉन प्रोफेशनल वृत्त चित्रा हरीबंगा ने पहला, सूरजकुंड ने दूसरा व जोहड़ एक धरोहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौधरी कुशाल सिंह दहिया, सेवा परमो धर्म व गौरवशाली हरियाणा को प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। लघु फिल्म प्रोफेशनल में बीज ने पहला, नचार ने दूसरा व उकचूक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिल्म फौज व बंटू की टोली को प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
05सीटीके61....एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति देते विद्य
05सीटीके61....एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति देते विद्य