हरियाणा के रोहतक में थाना पीजीआईएमएस में एक भाजपा नेता ने शिकायत देकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित गुरुनानकपुरा निवासी कपिल नागपाल ने शिकायत में बताया कि 6 अक्तूबर को तीन बजे उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर वसूली के लिए कुछ राशि मांगी। कहा, यदि राशि नहीं मिली तो जान से मार देंगे। पीड़ित की ओर से पुलिस को आरोपी की कॉल रिकार्डिंग भी मुहैया कराई गई है।
प्रभारी थाना निरीक्षक पीजीआईएमएस रोशन लाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन देन का प्रकरण चल रहा है। हालांकि उक्त मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।