फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा बोले- भाजपा ने बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के नौजवानों को कच्ची भर्ती में उलझाया

Tue, 24 Sep 2024 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव महेश्वरी, गांव जाट में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को प्रापर्टी आईडी, पोर्टल में उलझा दिया, तो बेरोजगारी झेल रहे हरियाणा के नौजवान को सीईटी, कच्ची भर्ती में उलझा दिया। 2 लाख सरकारी पद समाप्त कर दिए। कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना लाकर बिना रिजर्वेशन, बिना मेरिट, बिना पेंशन वाली कच्ची नौकरियों के जंजाल में फंसा दिया। न निजी क्षेत्र में कोई निवेश आया न सरकारी रोजगार मिला। इसका नतीजा ये हुआ कि प्रदेश का नौजवान डंकी के रास्ते पलायन को मजबूर हो गया।

विज्ञापन


भर्ती के नाम पर युवाओं का शोषण किया और तारीख पर तारीख दी। उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस सरकार आते ही खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को जॉब कलेंडर के हिसाब से मेरिट पर भरेंगे और युवाओं की ज्वाइनिंग पर ज्वाइनिंग कराएंगे।

पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा
दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि सत्ता के लोभ में तानाशाही ताकतों के आगे बड़े-बड़े झुक गए या बिक गये लेकिन हम डटे रहे और इनसे संघर्ष करते रहे। अब फैसले की घड़ी आई है और पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा है। बीजेपी ने वोटकाटू पार्टियों और निर्दलियों को चुनाव में उतार दिया है। इसलिए वोटकाटू या निर्दलियों को वोट न दें, इनका कोई भरोसा नहीं कि वे बीजेपी के पाले में नहीं जाएंगे। लोगों की मांग पर उन्होंने ऐलान किया कि भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले गंदे पानी की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से बीजेपी के बड़े-बड़े नेता सिर्फ वोट लेने हरियाणा आ रहे
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली से बीजेपी के बड़े-बड़े नेता सिर्फ वोट लेने हरियाणा आ रहे हैं, इनमें से कोई भी भाजपा सरकार के 10 साल के काम नहीं बता रहा है। हम आज भी अपने काम बताकर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने थर्मल कारखाने लगवाए, रेल लाइन बिछवाई, पूरे प्रदेश के 4 शहरों को मेट्रो से जोड़ा। लेकिन बीजेपी ने 10 साल तक मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बनवाया। दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में हरियाणा का काफी नुकसान कर दिया है। विकास और खुशहाली की पटरी से उतारकर बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार में नंबर 1 प्रदेश बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें