फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक से लापता फैक्टरी मालिक का दिल्ली के हैदरपुर हेड में मिला शव, , 22 किलोमीटर दूर बहकर पहुंचा

Mon, 22 Apr 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सोनीपत में नहर किनारे अतुल की कार मिली थी। शव  22 किलोमीटर दूर बहकर पहुंच गया। अतुल सीसीटीवी में अकेला दिखाई दिया। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। 
विज्ञापन
अतुल चावला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में शनिवार की दोपहर घर से फैक्टरी जाने की बात कहकर निकले हिसार रोड स्थित नट बोल्ट फैक्टरी के मालिक अतुल चावला (39) का दिल्ली के हैदरपुर हेड नहर से शव मिला है। रविवार सुबह अतुल की कार सोनीपत के रोहट गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ लगती चैनल ब्रांच के पास लावारिस हालत में मिली थी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह कार से 22 किलोमीटर दूर दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र में शव बरामद हुआ। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। झरौठ टोल पर लगे सीसीटीवी में अतुल अकेला जाते दिखाई दिया है। अतुल ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है, पोस्टमार्टम में इसका खुलासा होगा।

रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने शनिवार शाम आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनकी हिसार रोड पर नट बोल्ट की फैक्टरी है। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे उनका बेटा अतुल चावला घर से अपनी कार में फैक्टरी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह फैक्टरी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


कॉल की तो बेटे ने बताया कि फैक्टरी के काम से वह टिटौली गांव आया हुआ है। शाम तक घर या फैक्टरी लौट आएगा, लेकिन देर रात तक अतुल नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। हर संभावित स्थान व रिश्तेदारों में पूछताछ की गई, लेकिन अतुल का सुराग नहीं लगा।

इधर, रविवार सुबह 11 बजे अतुल चावला की कार सोनीपत में रोहट गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ लगती चैनल ब्रांच के पास मिली थी। सोमवार को पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बिंदरौली हेड से हेदरपुर हेड तक तलाश किया। हेदरपुर हेड के पास जाल के अंदर शव अटका मिला। परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर शव की शिनाख्त अतुल के रूप में की।

कारोबार की दिक्कत से परेशान था अतुल
पुलिस का कहना है अतुल के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। झरौठ के पास लगे टोल के सीसीटीवी में अतुल अपनी कार में अकेला ही दिखाई दे रहा है। मौजूद साक्ष्यों के आधार पर प्रतीत हो रहा है कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की है। सूत्रों का कहना है कि अतुल कारोबार की दिक्कतों की वजह से भी परेशान था। यह भी आत्महत्या की एक वजह हो सकती है।

मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
अतुल का मोबाइल शनिवार शाम सात बजे बंद हो गया था। इसके बाद ऑन नहीं हुआ। अतुल की कार में पर्स मिला था, जिसमें 70 रुपये व कागजात थे। ऐसे में लूटपाट से वारदात का अंदेशा भी नहीं लग रहा है। पुलिस फोन की कॉल डिटेल खंगालेगी।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बंधाया पीड़ित परिवार को ढांढस
रविदास नगर में रहने वाले अतुल चावला के पिता अच्छे कारोबारी रहे हैं। अतुल की पत्नी माडल स्कूल में कार्यरत हैं। अतुल की एक बेटी और एक बेटा है। सोमवार को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर अतुल के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मनीष ग्रोवर ने बताया कि रवींद्र चावला से उनकी अच्छी मित्रता है। उनके अलावा कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुलशन ईशपुनियानी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

फैक्टरी मालिक अतुल चावला का हैदरपुर हेड के पास नहर में शव मिला है। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। अतुल की मौत आत्महत्या है या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। -इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें