आर्य समाज बोहर में मासिक सत्संग मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आए आचार्य यशवीर ने ईश्वर उपासना का महत्व बताया। सुशील आर्य ने भजन सुनाए। सत्संग में आए बच्चों ने गीत और कविताओं की प्रस्तुतियां दी।
हरियाणा के रोहतक में आर्य समाज बोहर में रविवार को मासिक सत्संग व राष्ट्र कल्याण यज्ञ का आयोजन किया। मंच संचालन डॉ. रविंद्र आर्य ने किया। यज्ञ के यजमान पहलवान राजकुमार नांदल और आर्य विशाल नांदल रहे।
विज्ञापन
आर्य समाज के प्रवक्ता कृष्णदेव शास्त्री ने खाप पंचायतों के निर्णय का समर्थन कर कहा कि सहमति संबंध के विरोध में आर्य समाज के सैकड़ों आर्यों से विरोध प्रस्ताव पास करवाया। सहमति संबंधों को अपराध की श्रेणी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत इस कानून को समाप्त करने के लिए आंदोलन करेगी तो आर्य समाज इसमें सहयोग करेगा।
इस मौके पर आर्य समाज बोहर के प्रधान धनीराम, अजय नांदल, आर्य संजीव कंसला, बिजेंदर नांदल, डॉ. दीपेंद्र प्रधान, आर्य समाज के कवि अंकुर आनंद, आर्य वीरेंद्र लाठर, देवेंद्र आर्य जुलाना, हंसराज नांदल, जगबीर आर्य, एडवोकेट शीशपाल बेनीवाल और डॉ. यश देव शास्त्री मौजूद रहे।