फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में फायरमैन भर्ती के लिए अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, युवाओं ने पूर्व CM हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Oct 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

फायरमैन उम्मीदवारों का कहना था कि यह भर्ती वर्ष 2022 में हुई थी। जिन विद्यार्थियों ने पहली परीक्षा पास की हुई थी, उन्होंने फ़ायरमैन के लिए मेन्स की परीक्षा दी। इसमें 1400 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। इस भर्ती में कुल 2063 पद हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में फायरमैन भर्ती के लिए उम्मीवारों ने मंगलवार सुबह अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उम्मीदवारों ने अपनी नियुक्ति की आवाज ऊपर तक पहुंचाने के लिए रेवाड़ी से पैदल कूच किया। रोहतक पहुंच कर पूर्व मुख्य्मंत्री भूपेंद्र हुड्डा को उनके डीपार्क निवास पर ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


फायरमैन उम्मीदवारों का कहना था कि यह भर्ती वर्ष 2022 में हुई थी। जिन विद्यार्थियों ने पहली परीक्षा पास की हुई थी, उन्होंने फ़ायरमैन के लिए मेन्स की परीक्षा दी। इसमें 1400 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। इस भर्ती में कुल 2063 पद हैं। जबकि केवल 238 उम्मीदवारों ने ही कार्यभार संभाला है। हरियाणा सरकार ने केवल 40 कॉलेजों के डिप्लोमा ही मान्य किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार दो दिन पहले रेवाड़ी से पैदल रोहतक की ओर निकले थे। मंगलवार सुबह यह दल रोहतक पहुंचा। सड़क पर अर्धनग्न हालत में नारेबाजी करते हुए सभी डी पार्क पहुंचे। यहां भूपेंद्र हुड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उम्मीदवारों का कहना था कि सरकार ने हमारी मांगों का समर्थन नहीं किया तो चुनाव में पार्टी का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर प्रवेश, संदीप, नवीन, योगेश, नन्हा समेत अनेक युवक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें