18सीटीके17-राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को गोयल क्रिकेट क्लब व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन के बीच दूसरा अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। गोयल क्रिकेट की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता। गोयल क्रिकेट टीम के अरिंदम ने 59 व जतिन वर्मा ने 61 रन बनाए।
गोयल क्रिकेट की टीम के युगल भारद्वाज और अभिनव गुप्ता ने चार-चार विकेट लिए। कोच मुरली ने बताया कि सुगनि देवी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुगनि देवी की टीम 40.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। सुगनि देवी टीम के चिराग ने 60 रन बनाए। गोयल क्रिकेट की टीम के युगल भारद्वाज और अभिनव गुप्ता ने चार-चार विकेट लिए। गोयल क्रिकेट की टीम ने 31 ओवर दो विकेट के खोकर 160 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। गोयल क्रिकेट टीम के अरिंदम ने 59 व जतिन वर्मा ने 61 रन की शानदार पारी खेली। सुगनि देवी टीम के राहुल सिंह ने दो विकेट लिए। संवाद