फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आज पहुंचेंगे एमडीयू, कल शिक्षक दिवस पर करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल और कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय 4-5 सितंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का अधिकारिक दौरा करेंगे। वह पांच सितंबर को होने वाले शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डीसी कैप्टन मनोज कुमार और एसपी राहुल शर्मा ने एमडीयू का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि राज्यपाल चार सितंबर को विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। पहले वह परिसर में पौधरोपण करेंगे। उसके बाद कैंपस का दौरा कर विश्वविद्यालय की प्रगति का ब्योरा लेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक, शोध, सोशल आउटरीच, साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रजेंटेशन भी कुलाधिपति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। वह शिक्षक संघ, गैर शिक्षक संघ, सेवानिवृत्त शिक्षकों, विभागाध्यक्षों व संकाय अधिष्ठाताओं के साथ बातचीत करेंगे। चार सितंबर की शाम को कुलाधिपति के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। पांच सितंबर को वह टैगोर सभागार में शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वह यज्ञशाला में यज्ञ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास परिसर में सावित्री बाई फुले रीडिंग व मल्टीपर्पज हॉल का शिलान्यास करेंगे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान, डीन इंटर डिसिप्लिनरी स्टडीज प्रो. सुरेंद्र कुमार और अधिकारियों के साथ राज्यपाल के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर राज्यपाल के दौरे के संबंध में प्रशासनिक रूपरेखा तय की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें