फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडम माइनिंग घोटाले की न्यायिक जांच करवाए सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डाडम माइनिंग हादसे पर गहरा दुख जताया है। मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई है। इस हादसे के लिए बीजेपी-जेजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि डाडम माइनिंग जोन में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले पर गंभीर टिप्पणी कर चुका है। इस क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन किया जा रहा है। सरकार इसकी निष्पक्ष जांच नहीं करा रही है। विपक्ष की मांग है कि पूरे घोटाले की न्यायिक जांच कराई जाए। इससे पूर्व वे चिड़ी गांव में शहीद हवलदार रामकिशन की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। इसके साथ ही नये साल के मौके पर किलोई के मढ़ाक धाम के आयोजित भंडारे व खेल प्रतियोगिताओं में शिरकत करते हुए लोगों को नये साल की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। यदि घोटालेबाजों को सरकार का संरक्षण नहीं दिया जा रहा है तो मामले की जांच कराने में एतराज क्यों? यह देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहे युवाओं के साथ बड़ा अन्याय है। सरकार लगातार प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करती आ रही है। एक तरफ प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का जुमला उछाला जाता है तो दूसरी तरफ हरियाणा डोमिसाइल के लिए 15 साल की मियाद को घटाकर 5 वर्ष कर दिया जाता है। इससे युवाओं को नुकसान होगा। बुजुर्गों को मान-सम्मान के रूप में 5100 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। यह वादा पूरा करना तो दूर उनका यह सहारा भी छीना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें