रोहतक। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 6900 के आसपास महिलाओं की विधवा पेंशन काट दी गई। 37,000 बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काट 200 रुपये बढ़ाने का झूठा वादा कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और जवान दोनों की दुर्गति हो रही है।
वह वीरवार को रोहतक जिले के हलकों में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने हलका वासियों को 7 दिसंबर को जुलाना में जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली का निमंत्रण दिया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला कई सामाजिक कार्यक्रमों और नुक्कड़ सभाओं में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
दुष्यंत ने एमडीयू की नैक रैंकिंग समाप्त होने के मुद्दे पर कहा कि विश्वविद्यालय की कार्यशैली ने प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक छात्रों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
दुष्यंत ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की पहचान और मजबूती का प्रतीक है, इसलिए इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा मौजूद रहे।