फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इस वर्ष 260 स्कूल बसों की जांच, 12 बसों के चालान

विज्ञापन
35...स्कूल वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस की ओर से स्कूल वाहनों की जांच के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत वाहन चालक व सहायक को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस साल जनवरी से नवंबर तक पुलिस 260 स्कूल बसों की जांच कर चुकी है। स्कूल बस व यातायात नियमों की अवहेलना पर 12 स्कूल बसों के चालान किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त एक स्कूल बस इंपाउंड की गई।
पुलिस के विशेष अभियान के तहत प्रभारी यातायात पश्चिम निरीक्षक जसबीर सिंह व एएसआई राजेश कुमार ने स्कूल वाहनों की गहनता से जांच की। इसमें वाहन के दस्तावेज, चालकों के लाइसेंस के अलावा सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। स्कूल वाहन व चालक से संबंधित शिकायतों का पता किया गया। नियमों की अवहेलना पर वाहन चालकों के चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन



प्रभारी यातायात जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की इस जांच का उद्देश्य स्कूल वाहन में आने-जाने वाले बच्चों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराना है। वाहनों में सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण लगे हों व दुरुस्त हालात में हों।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों में सीसीटीव, जीपीएस, अग्निशामक, प्राथमिक उपचार पेटी, गति नियंत्रक सुरक्षा उपकरण लगे होने चाहिए। स्कूल वाहन चालक के पास लाइसेंस व अनुभव हो। स्कूल वाहन में एक सहायक हो जो बच्चों को बस में चढ़ाने व उतारने का काम करें। स्कूल संचालक अपने स्कूल के वाहनों में सभी सुरक्षा उपकरण लगवाएं। नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें