फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला बस के रूट बदलने से छात्राएं नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सांपला। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बस की सुविधा दी है। इसका छात्राओं काे लाभ नहीं मिल रहा है। इससे आहत छात्राओं ने सोमवार को सांपला में विरोध प्रदर्शन किया।
मोरखेड़ी से सवारी लेकर बस समचाना, नयाबास से सांपला तक पहुंचती है। इसके बाद रोहतक रूट के गांव इस्माइला, चुलियाणा मोड़ से महिलाओं को लेकर रोहतक तक पहुंचती है। इस बस में ज्यादातर स्कूल-काॅलेज में पढ़ने वाली छात्राएं होती हैं। सोमवार को मोरखेड़ी, समचाना के बाद चालक ने सांपला से बस गिझी दतोड़, अटायल, पाकस्मा रूट पर चलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर सांपला में काॅलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने विरोध शुरू कर दिया। छात्राओं के रोष प्रकट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से रूट बदलने संबंधी जानकारी ली।
छात्राओं का कहना है कि बस का लंबा रूट होने की वजह से वह समय पर काॅलेज नहीं पहुंच पाएंगी। बाद में चालक ने बस को रोहतक के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें