फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सापंला बाईपास के पास कार पलटने से युवती की मौत, दो घायल

Fri, 22 Dec 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर नौ सांपला बाईपास पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास शुक्रवार को कार पलटने से एक युवती की मौत हो गई। कार सवार अन्य दो बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक कार सांपला से रोहतक की तरफ जा रही थी। पॉलीटेक्निक कॉलेज से रोहतक की तरफ 100 मीटर चलने के बाद कार गलत दिशा में पलट गई। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बहादुरगढ़ निवासी नेहा की मौत हो गई। जबकि अंकित व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि गाड़ी को नीरज चला रहा था। नेहा व दोनों युवा डॉक्टर का कोर्स करते हैं। घटना की सूचना परिवार को दी गई। शाम को नेहा के पिता संजय भी घटनास्थल पर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हादसे की जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें