फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर के नजदीक दुरुस्त करवाएं पीपीपी की त्रुटियां, जिले में 151 जगह फिर लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की त्रुटियां अब घर के नजदीक ही दूर होंगी। 14 से 22 जून तक लगे शिविरों में जो त्रुटियां बच गई थीं उनको 11 से 15 जुलाई तक दूर कराया जा सकता है। वार्ड 15 के लिए शिविर अब मीडिया सेंटर के स्थान पर नजदीक के बाल भवन स्थित प्राथमिक पाठशाला में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पोर्टल और परिवार पहचान पत्र मुद्दा बन सकते हैं। कांग्रेस जहां पीपीपी को खत्म करने की बात कर रही है, जबकि भाजपा इसे उपलब्धि बता रही है। जिले में 14 जून से 22 जून तक 151 जगह लगातार नौ दिन तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक शिविर लगाए गए थे। अब दोबारा शिविर लगाए जा रहे हैं। वीरवार को शिविर के पहले दिन लोगों ने अपनी त्रुटियां ठीक करवाई।
नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के रिकाॅर्ड के मुताबिक जिले में 2.45 लाख परिवार पहचान पत्र बने हुए हैं। ज्यादा दिक्कत आम लोगों को आय से संबंधित आ रही है। अगर किसी परिवार की आय पीपीपी में 1.80 लाख से ज्यादा है तो वह सरकार की कई सुविधाओं से वंचित रह जाता है। ऐसे में आम लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि गरीब होने के बावजूद परिवार पहचान पत्र में उनकी ज्यादा आय दिखाई गई है। ऐसे में शासन और प्रशासन ने लोगों की आय के अलावा नाम, जन्म व दूसरी त्रुटियों को दूर करने के लिए पीपीपी को लेकर विशेष फोकस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां लगाए जा रहे हैं शिविर

वार्ड स्थान
1 प्राथमिक स्कूल, सैनिक कॉलोनी
2 प्राथमिक स्कूल, इंदिरा कॉलोनी
3 मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी रोड
4 प्राथमिक स्कूल, हरिया गेट
5 प्राथमिक स्कूल, ब्राह्मणा मंडी
6 प्राथमिक स्कूल, हनुमान कॉलोनी
7 मिडिल मॉडल स्कूल, नजदीक बाल भवन
8 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुखपुरा
9 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बोहर
10 गढ़ी बोहर व कन्हेली के हाई स्कूल, पहरावर व बलियाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
11 राजकीय मॉडल आईईडी स्कूल, सेक्टर 14
12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी कैंप
13 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माॅडल टाउन
14 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पीजीआई कैंपस
15 मिडल मॉडल स्कूल, नजदीक बाल भवन
16 राजकीय प्राथमिक पाठशाला, शिवाजी कॉलोनी
17 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड
18 राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जनता कॉलोनी
19 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी कैंप
20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, जनता कॉलोनी
21 राजकीय प्राथमिक पाठशाला, शुगर मिल कॉलोनी
22 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सुनारिया कलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें