फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के गेट-6 पर ताला, चार किलोमीटर घूमकर आई एंबुलेंस

विज्ञापन
25सीटीके06- पीजीआई गेट नंबर छह से बाहर जाने के लिए लगी लोगों के लाइन। स्रोत: अमर उजाला।
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल तो खत्म हो गई है, लेकिन श्रीनगर कॉलोनी से लगते कैंपस पर ताला जड़ दिया। इससे मरीज परेशान हो गए हैं। रविवार को एंबुलेंस का प्रवेश बंद करने से गंभीर मरीजों को चार किलोमीटर घूमकर आना पड़ा। कैंपस के साथ लगते क्वार्टर में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर देने से पीजीआई स्टाफ भी परेशान हैं।
विज्ञापन

कोलकाता प्रकरण में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स न्याय के लिए 13 अगस्त से हड़ताल पर थे। इससे ओपीडी समेत कई स्वास्थ्य सुविधाएं वरिष्ठ चिकित्सकों ने संभाल रखी थी। अब वह हड़ताल से वापस लौट गए हैं। मंगलवार से अपनी सेवाएं देने के लिए भी उपलब्ध होंगे।

श्रीनगर कॉलोनी में चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
चारपहिया वाहनों का श्रीनगर कॉलोनी में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। दोपहिया वाहनों और पैदल के लिए आई कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस नए नियम से स्टाफ के परिवार वाले भी परेशान हो गए हैं। इसको लेकर गार्ड से खूब कहासुनी भी हो रही है।
विज्ञापन


मैं ज्यादा समय दिल्ली में रहता हूं। मेरी पत्नी पीजीआई में कार्यरत है। मेरे पास चारपहिया वाहन है। सिक्योरिटी गार्ड वाहन को जाने नहीं दे रहे हैं। पैदल जाने का विकल्प है। अब गाड़ी छोड़कर पैदल जाऊं, यह परेशान करने वाली बात है।
-राजकुमार, श्रीनगर कॉलोनी

मेरे पति पीजीआई में काम करते हैं। कितने आईडी कार्ड लेकर चलूंगी। अस्पताल की आईडी तो मेरे पति अपने पास रखते हैं। मुझे पैदल आना-जाना पड़ रहा है। दोपहर का खाना देने जा रही हूं। जबसे ताला जड़ा है बहुत परेशान हो गए हैं। कम से कम स्टाफ के परिवार वालों को तो आने से मत रोको।
विज्ञापन

-बिमला, श्रीनगर कॉलोनी




एंबुलेंस रोके जाने की सूचना नहीं है। इसकी जानकारी लेंगे। इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
-डॉ. एसएस लोहचब, निदेशक पीजीआईएमएस

25सीटीके06- पीजीआई गेट नंबर छह से बाहर जाने के लिए लगी लोगों के लाइन। स्रोत: अमर उजाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें