फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकस्मा में अवैध तरीके से भरे जा रहे थे गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने वीरवार देर शाम पाकस्मा-रूड़की मार्ग पर बंद पड़े मुर्गी फार्म पर छापा मारकर कई सिलिंडर, मशीन व गैस भरने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने आसन निवासी संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि पाकस्मा-रूड़की मार्ग पर काफी समय से मुर्गी फार्म बंद पड़ा है। वहां पर कुछ व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से सिलिंडरों में गैस भरने का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। जहां मुखबिर की दी गई सूचना सही पाई गई। टीम ने मौके पर अलग-अलग कंपनी के घरों व फैक्टरियों में प्रयोग किए जाने वाले सिलिंडर पाए। खाद्य आपूर्ति विभाग से कुसम लता, रामनिवास व जगत सिंह की टीम ने मौके पर 86 घरेलू सिलिंडर, 47 किग्रा के 19 कॉर्मशियल के अलावा 19 किग्रा के 94 सिलिंडर, फैक्टरियों में प्रयोग होने वाले 35 सिलिंडर पकड़े। इसके अलावा एक दूसरे सिलिंडर को भरने वाली रबड़ पाईप, रेगुलेटर, एक पिकअप व एक दर्जन इलेक्ट्रॉनिक मशीन बॉक्स आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें