रोहतक। आईएमटी में पेंट कंपनी के पास बाइक के साथ खड़े तीन बच्चों को ट्रक चालक ने साइड मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उनको पीजीआई में दाखिल करवाया गया। बाइक मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक बनियाना गांव निवासी जयबीर (37) ने बताया कि 16 मार्च को वह पौने 12 बजे बाइक पर बच्चों के साथ पेंट कंपनी के पास सड़क किनारे खड़ा था। लघुशंका के चलते वह बेटी सुकन्या, बेटे गौतम व भतीजे अंकित को बाइक के पास छोड़कर सड़क किनारे चला गया। इसी बीच राजस्थान नंबर का एक ट्रक आया और बच्चों को साइड मारकर घायल कर दिया। उसने तत्काल उन्हें पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है। ब्यूरो