फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से फर्नीचर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रात को किसी ने निर्माणाधीन मकान से 70 हजार की कीमत का फर्नीचर चुरा लिया। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव कथूरा निवासी अजय ने दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में नया मकान बना रहा है। उसने निर्माणाधीन मकान के अंदर दरवाजे व खिड़कियों तैयार करवाने के लिए लकड़ी लेकर रखी थी। मिस्त्री ने कुछ खिड़की तैयार भी कर दी थी। छह जनवरी की रात करीब 9 बजे वह रोहतक से घर चला गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आकर देखा तो तैयार दरवाजे व खिड़की नहीं मिली। उसने मिस्त्री व आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें