फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 31 हेल्थ केयर वर्कर्स, 23 डॉक्टर संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नए साल के जश्न का असर अब सप्ताह बाद कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ दिखाई देने लगा है। संक्रमण की तीसरी लहर से पीजीआईएमएस भी अछूता नहीं है। पिछले चार दिनों में 31 हेल्थ केयर वर्कर्स सहित 23 डॉक्टर संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में जिले में 56 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 209 पहुंच गई है। इसमें से दो मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 4.18 प्रतिशत के हिसाब से जिले में संक्रमण फैल रहा है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुक्रवार को 1600 मरीजों की आरटीपीसीआर व 352 का रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरूण मधुर ने बताया कि संक्रमित मरीजों के साथ जांच भी बढ़ाई जा रही है।
ये मिले संक्रमित
गृहिणी, आई प्रोफेशनल, छात्र, सर्राफा, शिक्षक, एचएसआईडीसी स्टील कंपनी, ओटी तकनीशियन, बॉक्सिंग कोच, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बैंक कर्मी, सहायक प्रोफेसर, फूड व्यवसायी, बैंक स्टाफ, प्रोफेसर, वकील, लिपिक, एशियन पेंट स्टाफ आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें