फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई में गर्भवतियों की निशुल्क जांच

Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का 10वां स्थापना दिवस विशेष कैंप के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीनियर प्रोफेसर डॉ. सविता सिंघल के निर्देशन में किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की निशुल्क जांच की गई।
विज्ञापन

डॉ. सविता सिंघल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को दूसरी व तीसरी तिमाही में कम से कम एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक से गुणवत्तापूर्ण जांच उपलब्ध कराना है ताकि उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय रहते पहचान कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।
कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन व यूरिन की जांच के साथ अल्ट्रासाउंड एवं अन्य आवश्यक टेस्ट किए गए। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को विशेष परामर्श दिया गया। आयरन, कैल्शियम व पोषक आहार की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया ने कहा कि विभाग मातृ स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉ. श्वेता, डॉ. मोनिका, डॉ. पारुल सहित चिकित्सक, रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें