फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम तैयार, हरियाणा के चार मुक्केबाजों ने बनाई जगह

Fri, 03 Jun 2022 01:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

अमित पंघाल का देश की टीम में चयन होने पर पिता विजेंद्र पंघाल ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी साझा की। घर पर काम कर रहे मजदूरों को मिठाई खिलाते हुए बेटे से पदक की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम तैयार हो गई है। इस आठ सदस्यीय टीम में अमित पंघाल समेत हरियाणा के चार बॉक्सरों ने जगह बनाई है। रोहतक के मायना निवासी अमित पंघाल का टीम में चयन होने पर परिवार ने खेत में काम कर रहे मजदूरों में मिठाई वितरित कर खुशी साझा की। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाली इस स्पर्धा के लिए हुए गुरुवार को हुए ट्रायल में मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह सुनिश्चित की। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि प्रदेश संघ के कार्यकारी सचिव रविंद्र पानू ने पदक जीतने वाले बॉक्सरों को सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत खेलों के 2018 संस्करण में दूसरे स्थान पर रहा था। इसमें नौ पदक शामिल थे। इनमें तीन स्वर्ण व अनेक रजत व कांस्य पदक शामिल हैं।  

इन बॉक्सरों ने बनाई टीम में जगह
वर्ष 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने 51 किग्रा भार वर्ग, शिव थापा ने 63.5 किग्रा, वर्ष 2018 कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), रोहित टोकस (67 किग्रा), मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सुमित कुंडू (75 किग्रा), आशीष कुमार डोगरा (80 किग्रा), संजीत सिंगरोहा (92 किग्रा) व सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक) में अपनी जगह बनाई। 
विज्ञापन


भारतीय बॉक्सिंग टीम में चार हरियाणवी बॉक्सरों का चयन हुआ है। यह सराहनीय है। टीम के सभी खिलाड़ी बेहतर व शानदार हैं। इनसे उम्दा प्रदर्शन व पदक हासिल करने की उम्मीद है। - मेजर सत्यपाल सिंधु, अध्यक्ष, हरियाणा बॉक्सिंग संघ।
 
बेटे के चयन पर पिता ने बांटी मिठाइयां
अमित पंघाल का देश की टीम में चयन होने पर पिता विजेंद्र पंघाल ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी साझा की। घर पर काम कर रहे मजदूरों को मिठाई खिलाते हुए बेटे से पदक की उम्मीद जताई है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में चयन के लिए पिछले तीन दिन से चल रहे ट्रायल के नतीजे राष्ट्रीय खेल संस्थान में सुनाए गए। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें