फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: झज्जर में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट, कोहरे से दृश्यता 50 से 75 मीटर

Thu, 14 Nov 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नवंबर माह के 12 दिन बीतने के बाद बुधवार अल सुबह सर्दी का पहला कोहरा पड़ा। सुबह 5 बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था, जो लगभग दस बजे तक रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय दृश्यता 50 से 75 मीटर तक रही। बुधवार को पहली बार था जब सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। झज्जर का अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय बसें भी हुई लेट
झज्जर में सुबह के समय कोहरा ज्यादा होने के कारण रोडवेज बसें भी लेट चली। दूसरे जिलों से आने वाली बसें भी 15 से 20 मिनट तक लेट पहुंची। इसके चलते यात्रियों को कुछ देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे रूट की बसें ज्यादा प्रभावित हुई।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञ : अब बढ़ेगी ठंड, कोहरा भी छाएगा
धुआं, धूल और धुंध के मिश्रण से इलाके को कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी पंजाब पर बना, केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी दर्ज हुई है। उत्तरी पंजाब के एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से इलाके में नमी में अधिकता की वजह से कुछ स्थानों पर इस सीजन का पहला कोहरा देखने को मिला। आने वाले दिनों में पूरे इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरा अपने रंग दिखाएगा।
विज्ञापन


लोग बोले- मौसम हो गया सुहावना
बेरी। खेल स्टेडियम में सैर करने आए संजीव कौशिक, अनूप, वीरेंद्र, देवेंद्र उर्फ बिल्लु पहलवान, रवि, दिवान, सचिन गर्ग ने बताया कि मौसम का पहली बार घना कोहरा देखने को मिला है। जिससे मौसम सुहावना हो गया। उनका कहना है कि धुंध के कारण दृश्यता में कमी आई है, जिस वजह से वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई और वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने की जरूरत पड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें