फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जांच में हर 38वां व्यक्ति मिल रहा मधुमेह से पीड़ित

Thu, 14 Nov 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आज की तनाव भरी जिंदगी में मधुमेह पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले की बात करें तो जांच किए गए लोगों में करीब हर 38वां व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर) कार्यक्रम के तहत पिछले साल में जिले में एक लाख 93 हजार 466 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 5468 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले हैं। यदि पिछले तीन साल के आंकड़ों पर नजर डालें ते तो दो लाख 40 हजार लोगों की स्कीनिंग की गई, जिसमें 15,200 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले हैं। इन सभी की आयु 30 साल से ऊपर है।
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है, ताकि मधुमेह की बढ़ती व्यापकता और इसके प्रभाव को उजागर किया जा सके। लोगों को मधुमेह की रोकथाम की उपाय के बारे में शिक्षित किया जा सके। मधुमेह एक विकार है, जिसमें शरीर हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से उत्पादित ग्लूकोज को संशोधित करने और उपयोग करने में विफल रहता है। मधुमेह मुख्य रूप से तीन प्रकार का है, जिसमें टाइप वन मधुमेह, टाइप टू मधुमेह और गर्भवती मधुमेह शामिल है। जिले में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सब डिविजनल अस्पताल और जिला अस्पताल में मधुमेह की जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए कुछ सुझाव
-एक समय में भोजन का छोटा हिस्सा खाने का अभ्यास करें।
-धूम्रपान छोड़ें, जो इंसुलिन प्रतिरोध क्षमता को बढ़ावा देता है।
-चीनी और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचें।
-आहार में फाइबर वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें।
-प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट नियमित व्यायाम करने की आदत डालें
- अपने रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप का उचित प्रबंध करें
-अगर आपको मधुमेह है तो नियमित अपना चेकअप करवाएं।



वर्जन
पिछले एक साल में लगभग 5468 मधुमेह के मरीज जांच में सामने आए हैं। सभी का समय पर उपचार किया जाता है। सभी केंद्रों पर मधुमेह जांच उपलब्ध है।
- डॉ. मनोज सैनी, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें