फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव : छह बार के प्रधान व तीन पूर्व सचिव के बीच मुकाबला आज

विज्ञापन
जिला बार में वोटिंग के लिय बनाऐ गए बूथ। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आखिरकार जिला बार चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को 2 हजार 445 वकील बार की चौधर तय करेंगे। शाम छह बजे तय हो जाएगा कि लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो सातवीं बार प्रधान बनते हैं या पूर्व सचिव रहे संजीव बतरा, पुनीत पुनिया व सुमित बुधवार में से कोई बाजी मारता है।
विज्ञापन

एक दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल ने पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी को चंडीगढ़ बुलाया था। देर रात फैसला दिया था कि बार की 2279 वोट में 167 वोट भी जोड़ी जाएं। ऐसे में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को जिला बार में वकीलों की बैठक हुई। बैठक में पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी के सदस्य चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार, पीठासीन अधिकारी सतबीर नेहरा, एआरओ जयपाल शर्मा, आरएन सैनी व नसीब पंघाल भी मौजूद रहे। लंबी बातचीत के बीच वकीलों के बीच सहमति बन गई कि 2445 वकील मतदान करेंगे। हालांकि पिछली बार मतदाता सूची में 2693 नाम शामिल थे।
पांच बूथ बनाए, दो आईडी अनिवार्य
चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार ने बताया कि मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। दोपहर एक बजे से 1 बजकर 40 मिनट का लंच ब्रेक रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। संभावना शाम छह बजे के बाद किसी भी परिणाम आ सकता है। मतदान के लिए दो आईडी अनिवार्य हैं। इसमें बार या बार कौंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य है। साथ ही आधार कार्ड भी होना चाहिए।
विज्ञापन

ये चुनावी मैदान में
पद नामांकन
प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पुनीत पुनिया, संजीव बतरा (संजू) व सुमित बुधवार
उपप्रधान धर्मबीर सिंह, मंजीत हुड्डा व रोहित सुहाग
सचिव दीपक, दीपक हुड्डा, राजकरण पंघाल व रिंकू कुमार भटनागर
सह सचिव सीमा सहरावत, सुनीता रानी व तृप्ता
अदालत में पहले से चल रहा वर्क सस्पेंड
वकील से मारपीट के मामले में अदालत में अनिश्चित कालोनी वर्क सस्पेंड चल रहा है। शुक्रवार को बार का चुनाव भी है, जिसको लेकर भी वकील मतदान में व्यस्त रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें