फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का बड़ा एलान, विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार; हुड्डा को लेकर कहा...

Sat, 27 Jul 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि वे कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा को चुनौती देते हैं कि वे 2004 से 2014 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और अब पांच साल में हलके के लिए क्या काम करवाएं, यह बात दें।
विज्ञापन
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय केबिनेट मंत्री मनोहर लाल के खास पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का एलान किया है। शनिवार को अपने कार्यालय में ग्रोवर बोले, मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि मैं पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीछे-पीदे जाऊं और प्रदेश की जनता को बताऊंगा कि 10 साल के राज में हुड्डा ने कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉक्टर मंगलसेन उनको 1987 में राजनीति में लेकर आए थे। इसके बाद दो बार पार्षद बने। साथ ही पार्टी ने पांच बार रोहतक से विधानसभा चुनाव लड़वाया। 2014 में जीतकर प्रदेश में सहकारिता मंत्री बने। अब वे संगठन के लिए काम करना चाहते हैं। वे या उनके परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसके लिए काम करेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देना चाहते हैं कि वे किसी भी विषय पर आकर उनसे कहीं भी बहस कर लें। सच तो यह है कि प्रदेश की जनता तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी और नायब सैनी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक एक भी काम बताएं 
ग्रोवर ने कहा कि वे कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा को चुनौती देते हैं कि वे 2004 से 2014 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और अब पांच साल में हलके के लिए क्या काम करवाएं, यह बात दें। जबकि उन्होंने पांच साल विधायक व मंत्री रहते और अब विधायक न होते हुए भी शहर में काम करवाएं। 
विज्ञापन


ग्रोवर की घोषणा से सियासी पंडित सकते में, मुख्यमंत्री बताकर गए भावी मंत्री
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की घोषणा से सियासी पंडित सकते में है। किसी के यकीन नहीं हो रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनीष ग्रोवर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। क्योंकि वे न केवल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफी करीबी हैं, नायब सैनी भी पार्टी कार्यालय में उनको भावी मंत्री बताकर गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें