फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वित्त विभाग के पूर्व निदेशक साइबर ठग ने 3.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के वित्त विभाग के पूर्व निदेशक से साइबर ठगों ने दोस्ता का रिश्तेदार बनकर 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने विदेश में रहने की बात कही और एजेंट की मां को बीमार बताकर यह राशि हड़प ली। आरोपी ने फर्जी मैसेज भी पूर्व निदेशक को भेजा था, जिसमें 4.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज भी भेजा था। घटना 5 मार्च को हुई और पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक के हाउसिंग बोर्ड निवासी सतीश चंद अग्रवाल (74) ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के वित्त विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका एसबीआई काठ मंडी में बचत बैंक खाता है। 5 मार्च को उनके पंचकूला निवासी दोस्त सज्जन कुमार के नाती बनकर एक युवक ने कॉल किया। उसने बताया कि वह उनके दोस्त सज्जन कुमार के पोते हैं। वह इस समय नीदरलैंड में है। वह उनको 4.50 लाख रुपये भेज रहे हैं और इसके लिए खाता दे दीजिए। परिजन को इस बारे में भी बताने से इन्कार कर दिया। आरोपी ठग ने एक फर्जी मैसेज उनको बनाकर भेजा, इसमें 4.50 लाख रुपये उनको भेजने की बात कही। कहा कि जब वह भारत आएगा तो आप से ले लेगा, लेकिन दो घंटे बाद ही उसने कॉल करके कहा कि उसके एजेंट को अभी कुछ रुपये की जरूरत आ गई है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती है। इस पर दो खाते भेज दिए और उनमें रुपये जमा कराने के लिए कहा। पूर्व निदेशक ने एक खाते में दो लाख और दूसरे खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दो लाख रुपये के लिए भी लगातार कॉल कर रहा था। इसी दौरान बेटा अजय उनके पास बैठा था तो बार-बार कॉल आने की बात पूछी। उन्होंने बेटे को पूरी बात बताई तो उनको समझने में देर नहीं लगी और तत्काल पापा के दोस्त सज्जन कुमार के पास फोन किया। सज्जन कुमार ने इस तरह के पोते और नीदरलैंड में होने की बात से इन्कार कर दिया तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई। साइबर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें