फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पूर्व क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के पिता का निधन, ओमप्रकाश शर्मा का आज हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 17 Mar 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पूर्व क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के पिता कैंसर से पीड़ित थे। कुछ से पहले ग्रुरुग्राम के निजी अस्पताल में इनका इलाज हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ। शनिवार को अचानक उन्होंने सांसें छोड़ दी। 
विज्ञापन
डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा के पिता रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। वह 80 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे ओमप्रकाश शर्मा ने शनिवार को अंतिम सांस ली। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन


नया पडाव निवासी ओमप्रकाश काठमंडी में पान की दुकान चलाते थे। इनके चार बेटे हैं। इनमें सबसे बड़े मनोज, इनसे छोटे दीपक, इसके बाद अश्विनी और सबसे छोटे बेटे जोगेंद्र शर्मा हैं। जोगेंद्र शर्मा इन दिनों कालका में डीएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनके पिता कैंसर से पीड़ित थे।

कुछ से पहले ग्रुरुग्राम के निजी अस्पताल में इनका इलाज हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ। शनिवार को अचानक उन्होंने सांसें छोड़ दी। रविवार को वैश्य संस्थान के पीछे प्राचीन शिव मंदिर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में महाराज कालीदास, भाजपा के मीडिया कोर्डिनेटर राजकुमार कपूर, तरुण सन्नी समेत अनेक लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें