फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे से कटा भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद का अंगुठा व अंगुली, गर्दन पर आई खरोंच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई की वीरवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एलीवेटेड रोड पर चीनी मांझे से हाथ का अंगूठा व तीन अंगुली कट गई, जबकि गर्दन व नाक पर खरोंच आई। इसके बाद उन्होंने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में निजी डॉक्टर के पास अपना उपचार करवाया। उन्होंने वीडियो वायरल कर प्रशासन से मांग की है कि चीनी मांझे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूर्व पार्षद ने बताया कि वीरवार दोपहर स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले उन्होंने शहर में जन जागरण यात्रा निकाली थी, जिसमें चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की लोगों से अपील की थी।
विज्ञापन

पिछले साल युवक की गई थी जान
पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने बताया कि पिछले साल झज्जर रोड पर पुल के ऊपर एक बाइक सवार युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आगे तीज का त्योहार आने वाला है। लोग पतंगबाजी करेंगे। इसलिए प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए चीनी मांझे पर रोक लगानी चाहिए, ताकि किसी की हादसे से जान न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें