पीजीआईएमएस में शुक्रवार को कोरोना के मरीजों की मौत का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। इसमें एक दिन के नवजात से लेकर 87 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं, मृतकों में 26 पुरुष शामिल हैं। बात युवाओं की करें तो सात मृतक 35 व इससे कम आयु के हैं। कुछ मरीजों ने दाखिल होने के एक दिन में तो कुछ ने तीन से चार दिन बाद दम तोड़ा है।
कोविड-19 के प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि संस्थान में सबसे अधिक मौत गुरुग्राम के मरीजों की हुई है। यहां वही मरीज रेफर हो कर आते हैं, जिनकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी होती है। संस्थान में मरीजों की मौत के आंकड़ों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए हर मरीज की मौत के कारण जान कर सुविधाओं को और बढ़ाया जाता है। इसके अलावा खास बात यह है कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उन्हें कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारी रही हैं। इसलिए लोगों से बार-बार आग्रह किया जाता है कि जो क्रोनिक बीमारी से ग्रस्त हैं वह अपना बचाव करें। तबीयत बिगड़ने पर मामला छिपाने की बजाय सामने आए और जांच कराएं। यदि मरीज सामान्य होगा तो उसे डॉक्टर स्वयं होम आइसोलेशन की अनुमति दे देते हैं।
संख्या लिंग आयु निवासी दाखिल किया मृत्यु
01 पुरुष 45 गुरुग्राम 30 अप्रैल दो मई
02 पुरुष 45 गुरुग्राम 04 मई 15 मई
03 पुरुष 75 गुरुग्राम 16 मई 17 मई
04 पुरुष 50 गुरुग्राम 16 मई 19 मई
05 पुरुष 33 गुुरुग्राम 17 मई 19 मई
06 पुरुष 38 गुरुग्राम 18 मई 20 मई
07 पुरुष 48 दिल्ली 16 मई 21 मई
08 पुरुष 55 गुरुग्राम 19 मई 26 मई
09 पुरुष 26 जींद 27 मई 29 मई
10 पुरुष 39 रोहतक 25 मई 30 मई
11 पुरुष 61 जींद 01 जून 03 जून
12 महिला 42 सोनीपत 31 मई 03 जून
13 महिला 35 गुरुग्राम 01 जून 02 जून
14 पुरुष 26 पानीपत 03 जून 06 जून
15 पुरुष 66 रोहतक 10 जून 10 जून
16 पुरुष 49 झज्जर 19 मई 13 जून
17 पुरुष 41 चरखी दादरी 12 जून 13 जून
18 महिला 80 रोहतक 06 जून 13 जून
19 पुरुष 36 रोहतक 06 जून 14 जून
20 पुरुष 53 झज्ज 12 जून 14 जून
21 पुरुष 50 गुरुग्राम 12 जून 14 जून
22 पुरुष 48 सोनीपत 13 जून 14 जून
23 महिला 68 दिल्ली 13 जून 16 जून
24 महिला 51 गुरुग्राम 07 जून 16 जून
25 महिला 21 सोनीपत 12 जून 16 जून
26 महिला 56 जींद 18 जून 18 जून
27 महिला 40 झज्जर 16 जून 18 जून
28 पुरुष 35 गुरुग्राम 11 जून 19 जून
29 पुरुष 87 महेंद्रगढ़ 16 जून 21 जून
30 महिला 84 झज्जर 21 जून 21 जून
31 महिला एक दिन झज्जर 21 जून 22 जून
32 पुरुष 65 जींद 22 जून 23 जून
33 पुरुष 70 महेंद्रगढ़ 22 जून 23 जून
34 महिला 65 दिल्ली 28 जून 30 जून
35 पुरुष 65 रोहतक 30 जून 30 जून
36 महिला 76 झज्जर 28 जून 01 जुलाई
37 पुरुष 56 फरीदाबाद 27 जून 01 जुलाई
38 महिला 49 झज्जर 01 जुलाई 02 जुलाई
39 पुरुष 65 रोहतक 01 जुलाई 03 जुलाई
उपचार के दौरान बलंभा के व्यक्ति ने तोड़ा दम
पीजीआईएमएस में बलंभा के एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। परिजनों ने बताया कि मरीज को सांस लेने की समस्या के साथ गुर्दे की भी समस्या थी। 2018 व 2019 में उनको उपचार दिलाया गया था। हाल में हार्ट संबंधी समस्या भी आ रही थी।