रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलास्तरीय सुब्रतो कप फुटबाॅल टूर्नामेंट अंडर 17 में लड़कों की गुरुकुल लाढ़ौत और लड़कियों की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहु अकबरपुर में आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न स्कूलों की फुटबाॅल टीमों ने इसमें प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लड़कों में गुरुकुल लाढ़ौत ने प्रथम, जीडी गोयनका स्कूल ने दूसरा व एचडी स्कूल बहु अकबरपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणा की टीम प्रथम रही। प्रथम स्थान पर आने वाली लड़कों व लड़कियों की टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रोहतक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ओमपाल डीपीई, संजय कौशिक, मनोज कादियान, जितेंद्र व रमेश आदि मौजूद रहे।