फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Triple Murder: पहले पत्नी को मारा, बेटियां चिल्लाईं तो उन्हें भी मौत के घाट उतारा

Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तार से नहीं रस्सी से तीनों का गला घोंटा गया। आरोपी आढ़ती ने रात 10 से 11 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सुबह छह बजे तक आरोपी शव के पास बैठ चाय की चुस्की लेता रहा।
विज्ञापन
अवनी, रिंपी और अवंतिका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के कलानौर ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी आढ़ती पति देवेंद्र ने वारदात को अंजाम रात 10 से 11 बजे के बीच में दिया। पहले उसने पत्नी रिंपी को मारा। दोनों बेटियों के चिल्लाने पर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी देवेंद्र ने तीनों की हत्या किसी तार से नहीं बल्कि रस्सी से गला घोंटकर की है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

 

आरोपी ने तीनों को मौत की नींद सुलाने के बाद सुबह छह बजे तक बेड के पास बैठा रहा। इस दौरान वह चाय बनाकर पीता रहा। पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने जिस रस्सी से वारदात को अंजाम दिया उसी के सहारे खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।

 

जब लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई तो शोर मचाया। आवाज सुनकर लोगों ने बाथरूम की कुंडी खोल उसे बाहर निकाला। सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस बुधवार को आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन

 

आरोपी देवेंद्र ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए झूठी कहानी सुनाई थी। उसने बताया था कि रात में कुछ लोग आए और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो घर के अंदर न तो कोई आता दिखाई दिया और न ही बाहर जाता दिखा।

 

पुलिस ने शक के आधार पर आढ़ती पति देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। सोनीपत जिला के गांव नाहरी निवासी रोहित ने सोमवार को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन रिंपी की 2013 में बुटाना गांव निवासी देवेंद्र के साथ शादी हुई थी। देवेंद्र परिवार सहित कलानौर अनाज मंडी में रहता था। वह शराब पीने का आदी है, जो नशा करके उसकी बहन व भांजियों को परेशान करता था। जब वे समझाने आता तो गालियां देता था।
 

एक ही चिता पर मां और दोनों बेटियों का हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस ने मंगलवार को महिला रिंपी व उसकी दोनों बेटियां अवंतिका व अवनी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बुटाना के ग्रामीणों के आग्रह पर परिजन शव गांव ले गए। जहां एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। रिंपी ने जिस भाई की कलाई पर राखी बांधी थी उसी रोहित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। ग्रामीण आरोपी को कोसते दिखाई दिये।

विज्ञापन

 

कई बार दोनों पक्षों में हुई बातचीत
कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। आरोपी बहन रिंपी व दोनों बेटियों को अपने साथ माफी मांगकर ले जाता था। हालांकि बाद में फिर परेशान करना शुरू कर देता था। चार-पांच माह से रिंपी का मायके आना-जाना बंद कर दिया था। सोमवार सुबह उसने फोन किया तो बहन का मोबाइल पुलिस ने उठाया। बताया कि उसकी बहन की हालत गंभीर है। वह परिजनों के साथ कलानौर पहुंचा, जहां उसकी बहन रिंपी (31), उसकी बेटी अवनी (7) व अवंतिका (6) के शव बेड पर पड़े मिले। उसने तसल्ली कर ली है कि देवेंद्र ने ही तीनों की गला घोंटकर हत्या की है।


तिहरे हत्याकांड में अन्य आरोपियों की भूमिका से इनकार नहीं
आरोपी से पूछताछ जारी है। अभी गिरफ्तार नहीं किया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है। साथ ही केस के अंदर अन्य लोगों के शामिल होने से इंकार नहीं कर सकते। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उनका बुटाना में अंतिम संस्कार किया गया है। - रमेश कुमार, प्रभारी थाना कलानौर।


बुटाना से ग्रामीण पीजीआई के डेड हाउस आ गए थे। उनके कहने पर तीनों का शव बुटाना अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वहां पर एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। मैंने ही मुखाग्नि दी। - रोहित, मृतका का भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें