फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगाना में पहले पड़ोसन को पीटा, फिर सोने की चेन भी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड के गांव निगाना में गली में सफाई को लेकर पड़ोसियों ने पहले तो एक महिला को पीटा, फिर सोने की चेन भी तोड़ दी। साथ ही घर आकर समझौते के लिए दबाव भी डाला। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाया है। इस संबंध में कलानौर थाने में पड़ोस परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला गीता ने दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर गली में सफाई कर रही थी। जब वह कूड़ा कर्कट उठाकर डस्टबिन में डालने लगी तो पड़ोसन आई और गाली-गलौज करने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाती, आरोपी महिला के दोनों बेटों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही उसने धारदार हथियार से उसके सिर में वार किया। इससे वह नीचे गिर गई। जैसे ही आरोपी उस पर दूसरा वार करने लगी, तभी पड़ोसियों ने बचाव किया। आरोपी ने उसकी सोने की चेन भी तोड़ ली। अगले पल आरोपी अपने बेटों के साथ घर के अंदर गई और दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में कलानौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया, जहां से रोहतक के सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। 9 जनवरी को वह उसे छुट्टी मिल गई। वह घर पहुंची और आरोपी महिला का पति उसके घर आया और समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। समझौता न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें