फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पीजीआईएमएस की एसओटी के बिजली बॉक्स में लगी आग, कर्मचारियों व स्टॉफ में मची अफरा तफरी

Thu, 04 Apr 2024 11:07 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पीजीआईएमएस के प्रथम तल स्थित एसओटी में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली बॉक्स में हुई स्पार्किंग के कारण यह आग लगी। इस कारण वहां काफी धुंआ फैल गया। धुंआ देखकर एसओटी का स्टाफ व सुरक्षा कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
रोहतक पीजीआईएमएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पीजीआईएमएस के प्रथम तल स्थित आपातकालीन विभाग की ओटी (एसओटी ) में वीरवार सुबह आग लग गई। आज यहां के एक बिजली बॉक्स में लगी। इसे दमकल विभाग व सुरक्षा कर्मचारियों ने समय रहते बुझा कर स्थिति पर काबू किया। 

विज्ञापन




वीरवार सुबह प्रथम तल स्थित एसओटी में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली बॉक्स में हुई स्पार्किंग के कारण यह आग लगी। इस कारण वहां काफी धुंआ फैल गया। धुंआ देखकर एसओटी का स्टाफ व सुरक्षा कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। गार्ड आग बुझाने के लिए दौड़े। इसी दौरान किसी ने दमकल विभाग में घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस टीम ने शीशा तोड़कर पहले धुंआ निकला, फिर आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी प्रकार की जानमाल नुकसान नहीं हुआ है। इधर, पीजीआई प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें