फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुद्धो माता के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 04 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में बुधवार को बुद्धो माता का मेला लगा। बुद्धो माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ गया। अल सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर माता की पूजा के लिए पहुंची। घर में बने पकवान व अन्न-जल के साथ महिलाओं ने बच्चों सहित पूजा कर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन

हर साल होली के बाद परंपरा अनुसार बुद्धो माता की पूजा की जाती है। बुद्धो माता मंदिर के बाहर मेला भी लगा। मेले में लगी चाट-पकौडी, खिलौनों की दुकानों पर खरीददारी के लिए बच्चों व महिलाओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के लिए मंगलकामना की दुआ भी की। मुख्य मार्ग तक रेहड़ी एवं स्थानीय दुकानदारों की भीड़ देखने को मिली। खाने पीने के सामान के अलावा बच्चों ने भी यहां जमकर खरीदारी की। प्रधान मेहर सिंह और कमेटी सदस्य रामअवतार गहलावत (दीपक) ने बताया कि मेले और पूजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी कमेटी सदस्यों और सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि मेले और पूजन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें। कई दशकों से चली आ रही परंपराएं आज भी जीवित है और उनका जीता-जागता नमूना बुद्धो माता के मेले में देखने को मिलता है। प्रचलन के अनुसार जो भी महिला यहां आकर बासौड़ा पूजन करती है और व्रत रखती है उसके परिवार में कभी भी अनहोनी नहीं होती तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर संजय शर्मा, बालकिशन बंसल, नीटी गहलोत, सुभाष सैनी, दिनेश छिकारा, प्रकाश गहलावत, देवेंद्र सैनी, बलवान गहलावत, नफे सैनी, संदीप छिक्कारा, सतबीर सैनी, बलविंद्र, प्रवीण, लखी गहलोत, मास्टर सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें