फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के शोरूम में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
जींद बाईपास के नजदीक एक कार के शो रूम में आग लगने के बाद जला सामान।। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जींद बाईपास के नजदीक स्थित कार के शोरूम में मंगलवार देर रात आग लग गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकलने लोगों ने आसमान में काला घना धुआं देखा तो आग लगने का पता चला। इसके बाद कार शोरूम संचालक व दमकल विभाग को सूचना दी गई। शोरूम के साथ लगते मकान में रहने वाले फौजी ने धधकती आग की परवाह किए बिना आठ नई कारें सुरक्षित बाहर निकाली। अपने सेवानिवृत्त फौजी दोस्त के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की चार गाड़ियों और दो दर्जन कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शहर के लोगों ने जींद बाईपास धुएं का गुबार उठते देखा। यहां पर कार शोरूम सृष्टि हुंडई में आग लगी नजर आई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। शोरूम संचालक डॉ. राकेश जैन व दमकल टीम को सूचना दी। इसके बाद शोरूम संचालक व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग शोरूम परिसर में रखे सामान में लगी थी। सुबह पांच बजे आई दमकल टीम नौ बजे बाद तक आग बुुझाने में लगी रही। आग के कारण पड़ोस के मकान की दीवार में दरारें आ गई।
सेना के जवान कुलदीप और उनकी पत्नी जगवंती ने कहा कि सुबह पांच बजे की बात है। उस समय आसमान में धुआं देखा था। घर से बाहर आए तो शोरूम आग की लपटों में घिरा था। इसके बाद संबंधित लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों को जुटाया और बुझाने का प्रयास किया। आग के कारण हमारे मकान की दीवार में भी दरारें आई हैं। महिला ने बताया कि उसके पति ने शोरूम में खड़ी आठ कारों को एक-एक कर बाहर निकाला। आग कैसे व किन कारणों से लगी यह अस्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस हादसे में बड़ी मात्रा में कार सजावट व एक्सेसरीज का सामान जल गया। आग से शोरूम भवन व स्पेयर पार्ट को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शोरूम संचालक डॉ. राकेश जैन ने बताया कि आग लगने की सुबह जानकारी मिली। आग किसी कारण और कैसे लगी, पता नहीं। आग ने लाखों रुपये का सामान जल गया। नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है। दमकल टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें