फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: गद्दी खेड़ी के पास बाइक वर्कशॉप में लगी आग, 22 बाइक जली

Tue, 26 Apr 2022 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

नजदीक किसान के खेत में फानों में आग लगी थी। वर्कशॉप मालिक बोला कि खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने थाने में शिकायत दी। वहीं, शुगर मिल भाली परिसर के अंदर खोई में सुबह तक आग सुलगती रही।
विज्ञापन
बाइकों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड पर बहुजमालपुर के पास गद्दी मोड़ के नजदीक बाइक वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वर्कशॉप में खड़ी ग्राहकों की 22 बाइक जलकर नष्ट हो गई। वर्कशॉप मालिक ने पुलिस को बताया कि वर्कशॉप के नजदीक खेत के अंदर गेहूं के फाने में आग लगी थी, जो उसकी वर्कशॉप तक पहुंच गई। खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन


गद्दी खेड़ी गांव निवासी जगबीर ने बताया कि 12 बाइक कल ठीक होने के लिए आई थी, जबकि 10 बाइक मंगलवार को ग्राहक खड़ी करके गए। मिस्त्री वर्कशॉप के अंदर काम कर रहे थे। 22 बाइक वर्कशॉप के बाहर कोने में खड़ी थी। नजदीक खेत के अंदर गेहूं के फाने में आग लगी थी। आग तेजी से उनकी वर्कशॉप तक पहुंच गई।

इसी दौरान एक चिंगारी उनकी बाइक की तरफ आई, जहां पेट्रोल व दूसरे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग भड़क गई। देखते ही देखते सभी बाइक में आग पकड़ ली। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जगबीर का कहना है कि उसे 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। 22 बाइक के अलावा इंजन ऑयल के दो ड्रम भी जलकर नष्ट हो गए। बाइक 2012 से लेकर 2019 मॉडल तक की थी।
विज्ञापन


शुगर मिल में सुबह बुझ सकी आग, भाली भी दौड़ी फायर ब्रिगेड 
उधर, भाली आनंदपुर शुगर मिल की खोई में सोमवार रात को तेज हवा के समय आग लगी थी, जो मंगलवार सुबह तक सुलगती रही। फायर ब्रिगेड आग बुझाकर आई थी, लेकिन दोबारा आग सुलग गई। सुबह फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। उधर, भाली गांव के खेतों में भी फाने में आग लग गई थी, जिसे जल्दी फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें