फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बोहर के पास आग से 50 झुग्गियां जलीं, पांच सिलेंडर फटे, गांव तक सुनाई दी धमाकों की गूंज

Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। सांपला से भी गाड़ी मंगवानी पड़ी। मौके पर गांव से ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। समय रहते झुग्गी में रहने वाले लोगों को निकाला गया। 
विज्ञापन
झुग्गियों में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में बोहर गांव के स्टेडियम के तहत सोमवार रात करीब 10 बजे झुग्गियों में आग लग गई। आग से झुग्गियों में रखे सिलेंडर बम की तरह फटने लगे। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। बोहर से दर्जनों ग्रामीण आग की लपटे व धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे तक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


ग्रामीण जयबीर ने बताया कि पिछले पांच साल से एक एकड़ में 50 से ज्यादा झुग्गी बसी हुई हैं, जहां 150 से ज्यादा महिला, पुरुष व बच्चे रहते हैं। ज्यादातर लोग कबाड़ एकत्रित करने का कार्य करते हैं। रात को करीब 10 बजे अचानक एक झुग्गी में आ लग गई, जो तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते सभी झुग्गियां व आसपास पड़ा कबाड़ जलने लगा।

झुग्गियों के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे। बोहर तक के चार से पांच धमाकों की आवाज सुनाई दी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी सेक्टर पांच व दो गाड़ी सोनीपत स्टैंड स्थित फायर स्टेशन से पहुंची, लेकिन इसके बावजूद आग नहीं बुझ सकी।
विज्ञापन


रात 11 बजे सांपला से एक गाड़ी मंगवाई गई। दो घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग काबू पाने का प्रयास करती रही। झुग्गियों में लगी आग से पास के एक मकान का गेट भी जल गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें