फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों व अपनों के बीच हुए झगड़े, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में लाढ़ौत, टिटौली व नयाबांस गांव में पड़ोसियों व अपनों के बीच झगड़े हो गए। सदर व सांपला पुलिस मामलों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाढ़ौत गांव निवासी आनंद ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल बस पर ड्राइवर की नौकरी करता है। वीरवार रात करीब नौ बजे बाइक पर घर जा रहा था। गांव में पहुंचा तो गांव निवासी अजय, विजय, अमित, संदीप, दिनू, प्रमोद, रोहित, सोनू, सोमबीर, मंदीप उर्फ सरपंच, विक्रम, मलखान, कमला व श्यामा ने रास्ता रोक लिया। आरोपी उससे मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसका भतीजा भूपेंद्र, भाई सिकंदर व परिवार के अन्य लोग आ गए। काफी देर तक झगड़ा होता रहा। ग्रामीणों ने बीचबचाव करवाया। पुलिस ने घायल आनंद, भूपेंद्र व सिकंदर के बयान दर्ज कर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उधर, दूसरे पक्ष के सोमबीर ने शिकायत दी है कि वह वीटा प्लांट में नौकरी करता है। वीरवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर गली में पड़ोसी आनंद आया और झगड़ा करने लगा। इसके बाद सिकंदर,श्यामी, शिव, रविन्द्र, सन्नी, सुमित, अमित, भूपेंद्र, सागर, जगतार, सागर, सोमबीर, सचिन, अंकुश, अंकित, दिनेश, अजम, सुंदरपाल, शुभम व अन्य आए और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीवार के विवाद में छत पर चढ़कर पीटा
उधर, नयाबांस गांव निवासी नीटू ने दी शिकायत में बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ दीवार को लेकर झगड़ा हो गया था। बुधवार शाम पांच बजे वह अपने पिता के साथ छत पर था। उसी समय पड़ोस की छत से आरोपी आए और उसके पिता को गालियां देने लगे। वह बीच बचाव कराने लगा तो उसे भी चोटें मारी। सांपला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भांजी के बचाव में आए मामा से टिटौली में मारपीट
वहीं, पुलिस के मुताबिक दादरी जिले के गांव बहरी कलां हाल में रामनगर निवासी जगदीश ने सदर थाने में अपनी भांजी के पति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। दी शिकायत में आरोप है कि वीरवार को उसकी भांजी का फोन आया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। वह परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ टिटौली पहुंचा। ताकि भांजी के पति को समझा सके। जब आरोपी को समझा रहे थे तभी उसने डंडा उठाया और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने लगा। आंख व हाथ पर चोट आई। साथ ही आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी ने बीचबचाव कराया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घर से चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें